झुमरीतिलैया. मध्य विद्यालय इंदरवा शहरी में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर हुआ. इसमें मध्य विद्यालय इंदरवा शहरी, प्राथमिक विद्यालय असनाबाद, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तुरी टोला, उ प्राथमिक विद्यालय तिलैया बस्ती, उ प्राथमिक विद्यालय तिलेटांड़, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इंदरवा बस्ती के 6-6 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया. सदस्यों को उनके कार्य व दायित्व की जानकारी देते हुए प्रयास कार्यक्रम तथा विद्यालय विकास व रख रखाव के संबंध में बताया गया. प्रशिक्षक के रूप में नरेंद्र नाथ पांडेय व प्रदीप कुमार थे.
प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया
झुमरीतिलैया. मध्य विद्यालय इंदरवा शहरी में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर हुआ. इसमें मध्य विद्यालय इंदरवा शहरी, प्राथमिक विद्यालय असनाबाद, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तुरी टोला, उ प्राथमिक विद्यालय तिलैया बस्ती, उ प्राथमिक विद्यालय तिलेटांड़, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इंदरवा बस्ती के 6-6 सदस्यों […]
