बीडीओ पर नियमों का उल्लंघन का आरोप

जयनगर. प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रुद्र प्रताप पर कई आरोप लगाये. उन्होंने डीसी को ज्ञापन देकर बीडीओ पर कार्रवाई की मांग की. प्रमुख ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013-14 के इंदिरा आवास आवंटन में बीडीओ ने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है. इसमें अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के लिए […]

जयनगर. प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रुद्र प्रताप पर कई आरोप लगाये. उन्होंने डीसी को ज्ञापन देकर बीडीओ पर कार्रवाई की मांग की. प्रमुख ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013-14 के इंदिरा आवास आवंटन में बीडीओ ने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है. इसमें अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के लिए 60 प्रतिशत लक्ष्य रखा गया था, जबकि सामान्य कोटा को अधिक इंदिरा आवास आवंटित किया गया है. उन्होंने बीडीओ पर सरकारी कार्य में कमीशन लेने तथा योगियाटिल्ला के पंचायत सेवक व रोजगार सेवक पर मनरेगा अभिलेख नहीं उपलब्ध कराने का आरोप भी लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >