गझंडी में भाई-बहन की गोली मार कर हत्या

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के गंझडी के पास हसुआधारण में सोमवार को नाबालिग भाई- बहन की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है. घटनास्थल पर जीआरपी पुलिस के अलावा तिलैया पुलिस भी देर शाम पहुंची. बताया जाता है कि हसुआधारण के जागो महतो की छह वर्षीयी पुत्री […]

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के गंझडी के पास हसुआधारण में सोमवार को नाबालिग भाई- बहन की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है. घटनास्थल पर जीआरपी पुलिस के अलावा तिलैया पुलिस भी देर शाम पहुंची. बताया जाता है कि हसुआधारण के जागो महतो की छह वर्षीयी पुत्री सोनिया कुमारी व 12 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार को सिर में गोली मारने के बाद रेल लाइन के किनारे फेंक दिया गया. रेलवे के गेटमैन ने इसकी सूचना जीआरपी कोडरमा को दी.
इसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची. पहले बात आयी कि ट्रेन की चपेट में आने से बच्चों की मौत हुई है. पर, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के सिर में गोली के निशान देखे. हालांकि घटनास्थल से गोली या खोखा बरामद नहीं हुआ है.
जिले में अपराध बढ़े : घटनास्थल पर पहुंचे तिलैया थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इधर राजद नेता सुदर्शन यादव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. पुलिस प्रशासन अपराध पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >