आवश्यक सूचना ही मांगनी चाहिए : केके सिंह

कोडरमा. जेजे कॉलेज के बीएड संभाग में सूचना के अधिकार अधिनियम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केके सिंह, विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्य डॉ जेपी सिंह, बीएड विभाग के समन्वयक डॉ सुनील कुमार, परीक्षा नियंत्रक सतीश यादव व बीएड शिक्षक डॉ शमसाद आलम, डॉ वीणा कुमारी, प्रो शालिनी […]

कोडरमा. जेजे कॉलेज के बीएड संभाग में सूचना के अधिकार अधिनियम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केके सिंह, विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्य डॉ जेपी सिंह, बीएड विभाग के समन्वयक डॉ सुनील कुमार, परीक्षा नियंत्रक सतीश यादव व बीएड शिक्षक डॉ शमसाद आलम, डॉ वीणा कुमारी, प्रो शालिनी अवध्या, प्रो रश्मि कुमारी व प्रो अशोक अभिषेक थे. मुख्य अतिथि डॉ सिंह ने कहा कि सूचना के अधिकार का आज दुरुपयोग भी हो रहा है.जो आवश्यक सूचना हो, वही मांगनी चाहिए. मौके पर प्राध्यापक आलोक कुमार, अरविंद कुजूर, रघु राम, स्मिता कुमारी, प्रमोद कुमार वर्मा, प्रतिमा विलुंग, करमचंद महतो, तीर्थनाथ अर्पणा, जासमीन, रोमा, आश्रिता आदि ने आलेख प्रस्तुत किया. संचालन अशोक कुमार व संध्या वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता डॉ वीणा कुमारी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >