झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग

जयनगर. झारखंड जनरल मजदूर यूनियन बांझेडीह शाखा की बैठक प्लांट के गेट नंबर दो के सामने हुई. इस मौके पर यूनियन के सचिव विजय पासवान ने कहा कि 16 फरवरी को भवानी कंपनी के तहत कार्यरत एमएमसी के कुलदीप सिंह ने मजदूरों व मजदूर प्रतिनिधियों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है. यदि मुकदमा वापस नहीं […]

जयनगर. झारखंड जनरल मजदूर यूनियन बांझेडीह शाखा की बैठक प्लांट के गेट नंबर दो के सामने हुई. इस मौके पर यूनियन के सचिव विजय पासवान ने कहा कि 16 फरवरी को भवानी कंपनी के तहत कार्यरत एमएमसी के कुलदीप सिंह ने मजदूरों व मजदूर प्रतिनिधियों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है. यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया, तो यूनियन के बैनर तले प्लांट के गेट को जाम कर दिया जायेगा. इसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन व डीवीसी प्रबंधन की होगी. वहीं माले प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव ने भी फर्जी मुकदमे की निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. मौके पर अनिल कुमार यादव, शशि कांत मोदी, धानेश्वर चौधरी, विनोद चौधरी, मनोज कुमार, भवानी यादव, डेगलाल चौधरी, पिंकू रजक, प्रदीप पासवान, दुलारचंद चौधरी, शंभू मोदी, उमेश बेलदार, राजकुमार पंडित आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >