झुमरीतिलैया : शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. प्रबंधन समिति के संरक्षक सुरेश प्रसाद सिंह, अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, सचिव राम रतन महर्षि, प्रधानाचार्य रंजीत सिंह की उपस्थिति में छात्रों को विदाई दी गयी. समारोह का संचालन विशाल चंद्र भारद्वाज ने किया.
धन्यवाद ज्ञापन अनिकेत कुमार ने किया. समारोह में कक्षा नवम की काजल गुप्ता, कक्षा दस की शुभम अग्रवाल सौरभ, पीयूष, स्नेहा, साक्षी, आराधना, आयशा, स्नेहा आदि ने प्रस्तुति दी. विदाई गीत भी पेश किया. इस मौके पर आचार्य सिद्धि प्रसाद, प्रशांत कुमार, रंजीत पांडेय, हर्ष, वैभव, नीरज, शंकर गोपाल, संजय, अरुण, रविता उपाध्याय, सविता सिन्हा, श्वेता कुमारी, पदमावती सिंह, ब्रrादेव सिंह, रंगनाथ पाठक, ब्रजेश, मोहन मिश्र, अमर डे, हरिशंकर आदि मौजूद थे.
जनसभा 21 को
डोमचांच. कृषक मित्र संघ कोडरमा जिला इकाई द्वारा 21 फरवरी को भ्रष्टाचार के खिलाफ जन सभा का आयोजन किया गया है. यह जानकारी कृषक मित्र विनोद पांडेय ने दी है.
