19कोडपी15बैठक में नगर पर्षद अध्यक्ष व अन्य.झुमरीतिलैया. नगर पर्षद कार्यालय में वेंडर समुदाय व नगर पर्षद बोर्ड के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में वेंडर समुदाय के स्थायीकरण पर चर्चा करते हुए कई निर्णय लिए गये. मुख्य रूप से बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद मौजूद थे. वेंडर समुदाय की अगुवाई कर रहे अशोक वर्मा ने स्थायीकरण के साथ-साथ ठेला लगाने के लिए स्थायी जगह निर्धारित करने की मांग की. इसको देखते हुए नगर पर्षद के पदाधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर झंडा चौक से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क के दोनों और वेंडर जोन के लिए जगह निर्धारित करने की बात कही. इसके बाद वेंडरों का निबंधन भी कराने की बात भी कही गयी. मौके पर नगर पर्षद के अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद, उपाध्यक्ष अनवारूल हक, कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल, पार्षद नीरज कुमार कर्ण आदि मौजूद थे.
वेंडर समुदाय के स्थायीकरण को लेकर बैठक
19कोडपी15बैठक में नगर पर्षद अध्यक्ष व अन्य.झुमरीतिलैया. नगर पर्षद कार्यालय में वेंडर समुदाय व नगर पर्षद बोर्ड के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में वेंडर समुदाय के स्थायीकरण पर चर्चा करते हुए कई निर्णय लिए गये. मुख्य रूप से बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद मौजूद थे. वेंडर समुदाय की अगुवाई कर रहे अशोक वर्मा […]
