इटखोरी : इटखोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर चिकित्सक प्रभारी डॉक् विजय कुमार गुप्ता पर स्वास्थ्य कर्मियों ने र्दुव्यवहार करने का आरोप लगाया. इसके विरोध में शुक्रवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी हड़ताल पर बैठ गय़े कर्मियों ने उनका स्थानांतरण करने की मांग की.
हड़ताल पर बैठे कर्मियों की सूचना पार सीएस डॉ एसपी सिंह दोपहर तीन बजे इटखोरी पहुंच़े उन्होंने चिकित्सक पर कार्रवाई करने का आश्वासन कर्मियों को दिया. इसके बाद कर्मियों ने हड़ताल समाप्त किया़ इस दौरान पांच घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं.दूर-दराज से आये मरीज बिना इलाज कराये वापस लौट गय़े
