केंद्र व राज्य सरकार जन विरोधी: झामुमो

डोमचांच : भाजपा नीति केंद्र व राज्य सरकार के जन विरोधी रवैये के खिलाफ झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार प्रखंड कमेटी ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सक्षम धरना दिया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चरकू सिंह व नेतृत्व जिला सचिव बैजनाथ मेहता ने किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार जन […]

डोमचांच : भाजपा नीति केंद्र व राज्य सरकार के जन विरोधी रवैये के खिलाफ झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार प्रखंड कमेटी ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सक्षम धरना दिया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चरकू सिंह व नेतृत्व जिला सचिव बैजनाथ मेहता ने किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार जन विरोधी सरकार है.
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. मौके पर नंदकिशोर मेहता, किशोर पेंटर, शांति देवी, हरे राम, भोला मेहता, संतोष मेहता, ललन रजक, चंद्रिका मेहता, एतवारी हांसदा, विश्वनाथ सिंह, नारायण पासवान, रामलाल सिंह, रामचंद्र सिंह, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >