दिल्ली ले जायी जा रही तीन लड़कियां बरामद

झुमरीतिलैया : झारखंड से दिल्ली ले जायी जा रही तीन लड़कियों को शुक्रवार की शाम जीआरपी व तिलैया थाना पुलिस ने बरामद किया. तीनों लड़कियां गिरिडीह की हैं. बताया जाता है कि मानव तस्कर गिरोह द्वारा तीनों लड़कियों को कोडरमा रेलवे स्टेशन से दिल्ली ले जाने की तैयारी थी. इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना […]

झुमरीतिलैया : झारखंड से दिल्ली ले जायी जा रही तीन लड़कियों को शुक्रवार की शाम जीआरपी व तिलैया थाना पुलिस ने बरामद किया. तीनों लड़कियां गिरिडीह की हैं. बताया जाता है कि मानव तस्कर गिरोह द्वारा तीनों लड़कियों को कोडरमा रेलवे स्टेशन से दिल्ली ले जाने की तैयारी थी. इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली.
वहीं जीआरपी कोडरमा ने उक्त लड़कियों को दिल्ली ले जाने के संदेह में महेश यादव (महुगायी, मरकच्चो), धीरज प्रसाद (रजौली) को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि उक्त दोनों ने मामले में संलिप्त होने से इनकार किया है. देर शाम जीआरपी थाना पहुंचे बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, तिलैया थाना प्रभारी केपी यादव ने लड़कियों को सीडब्लूसी कोडरमा को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >