तिलैया में पिता की मौत, पुत्री घायल

झुमरीतिलैया : झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र के महतो आहर के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 40 वर्षीय दिगंबर मोदी (पिता स्व. सरयू मोदी) की मौत हो गयी. उनकी पुत्री रजनी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. दिगंबर […]

झुमरीतिलैया : झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र के महतो आहर के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 40 वर्षीय दिगंबर मोदी (पिता स्व. सरयू मोदी) की मौत हो गयी. उनकी पुत्री रजनी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. दिगंबर मोदी बरही थाना क्षेत्र के गुंडियो विजया के निवासी थे.

अपने घर से पुत्री के साथ झुमरीतिलैया आ रहे थे. रांची-पटना रोड स्थित महतो आहर के पास छड़ लदा ट्रैक्टर (नंबर जेएच-12बी-1860) आ रहा था. उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही बाइक सवार दिगंबर मोदी की मौत हो गयी.

सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है. घायल रजनी का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >