नो इंट्री में घुसे दो ट्रक, जब्त

झुमरीतिलैया : उपायुक्त के. रवि कुमार ने गुरुवार को नो इंट्री में प्रवेश करने के आरोप में दो ट्रक बीआर-13-6425 व बीआर13जी-2425 को जब्त करने का निर्देश तिलैया पुलिस को दिया. थाना प्रभारी केपी यादव ने ट्रकों को जब्त कर लिया. उल्लेखनीय है कि स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी रेलवे ट्रैक से दिन में […]

झुमरीतिलैया : उपायुक्त के. रवि कुमार ने गुरुवार को नो इंट्री में प्रवेश करने के आरोप में दो ट्रक बीआर-13-6425 व बीआर13जी-2425 को जब्त करने का निर्देश तिलैया पुलिस को दिया. थाना प्रभारी केपी यादव ने ट्रकों को जब्त कर लिया.
उल्लेखनीय है कि स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी रेलवे ट्रैक से दिन में नो इंट्री के बावजूद ट्रकों की आवाजाही रजगढिया रोड, डॉक्टर गली होते हुए की जाती है. जिससे आसपास के लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ता है. उपायुक्त ने ट्रक चालक से दोबारा नो इंट्री में नहीं आने की नसीहत देते हुए उससे माफी भी मंगायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >