आज मनायी जायेगी नेताजी की जयंती

कोडरमा : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव समिति की ओर से 23 जनवरी को नेताजी की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे अड्डी बंगला रोड स्थित दुर्गा मंडप परिसर से विभिन्न स्कूली बच्चों की रैली निकलेगी. रैली को डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, बीडीओ प्रभाष कुमार दता रवाना करेंगे. झंडा चौक, […]

कोडरमा : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव समिति की ओर से 23 जनवरी को नेताजी की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे अड्डी बंगला रोड स्थित दुर्गा मंडप परिसर से विभिन्न स्कूली बच्चों की रैली निकलेगी.
रैली को डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, बीडीओ प्रभाष कुमार दता रवाना करेंगे. झंडा चौक, रेलवे ओवरब्रिज पर सिख समाज व खालसा यूथ द्वारा बच्चों को अल्पाहार भी दिया जायेगा, जबकि कृष्णा होटल के पास रोटरी कप्लस द्वारा बच्चों के बीच फल का वितरण किया जायेगा. जीप टैक्सी यूनियन भी बच्चों के बीच टॉफी वितरित करेगी. रैली नेताजी सुभाष चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो जायेगी. सभा को बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव संबोधित करेंगी. यह जानकारी जन्मोत्सव समिति के सचिव मनोज सहाय पिंकू ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >