लोहरदगा : माओवादियों द्वारा आहूत झारखंड बंद का लोहरदगा जिला में मिला–जुला असर देखा गया. बंद के दौरान यात्री वाहनों का परिचालन बंद रहा. बॉक्साइट ट्रकें नहीं चले. बाजार खुले रहे, यात्री ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से हुआ. बंद को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे.
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. एसपी सुनील भास्कर ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस तैयार है.
