सही ढंग से नहीं हो रहा है कोई काम

कोडरमा बाजार : राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. दो घंटे तक वे अस्पताल में रहे. उन्होंने कागजातों की जांच की व वार्डो का निरीक्षण किया. कागजात अपडेट नहीं रहने पर विभागीय पदाधिकारियों को फटकार लगायी. प्रधान सचिव सबसे पहले ओपीडी पहुंचे. यहां […]

कोडरमा बाजार : राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. दो घंटे तक वे अस्पताल में रहे.
उन्होंने कागजातों की जांच की व वार्डो का निरीक्षण किया. कागजात अपडेट नहीं रहने पर विभागीय पदाधिकारियों को फटकार लगायी.
प्रधान सचिव सबसे पहले ओपीडी पहुंचे. यहां पर उन्होंने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी, दवा वितरण पंजी, दवा स्टॉक पंजी, ऑपरेशन थियेटर, डॉक्टर चेंबर, अल्ट्रा साउंड रूम आदि का निरीक्षण किया. डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी में काट छांट देख कर प्रधान सचिव सीएस पर भड़क उठे. उन्होंने कहा कि सीएल की इंट्री रजिस्टर में क्यों नहीं की जाती है.
उन्होंने कहा कि कोई भी रजिस्टर अपडेट नहीं है. वहीं 2011-12 में खरीदे गये विभिन्न उपकरणों के अनुपयोगी होने के संबंध में प्रधान सचिव ने कहा कि जब आपके यहां फोटो थेरेपी यूनिट काम नहीं कर रहा है, तो इससे संबंधित उपकरण की खरीदी क्यों हुई.यहां जब आइसीयू की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो ऐसे में इससे संबंधित उपकरण किस आधार पर खरीदे गये.
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रधान सचिव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां कोई भी काम सही ढंग से नहीं हो रहा है. उन्होंने सीएस को कहा कि ऐसे सभी सामान व उपकरण का सूची दो दिन में उपलब्ध करायें.
वे इस मामले की जांच करेंगे. प्रधान सचिव ने महिला व पुरुष वार्ड, ब्लड बैंक, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर भवन, निर्माणाधीन आयुष संयुक्त औषधालय, स्टॉक रूम, एक्सरे रूम आदि का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न जगहों पर गंदगी का अंबार देख नाराजगी जतायी.
दवा स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कई दवाइयां शॉर्ट एक्सपायरी तिथि में खरीदी गयी है. उन्होंने करमा स्थित केंद्रीय अस्पताल और झुमरीतिलैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कई निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >