भाजपा व झाविमो का दही-चूड़ा सह मिलन कार्यक्रम

जयनगर. मकर संक्रांति के मौके पर भाजपा व झाविमो की ओर से बरकट्ठा में अलग-अलग जगहों पर दही-चूड़ा सह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झाविमो विधायक प्रो जानकी यादव ने बरकट्ठा स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया, तो पूर्व भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने दिव्य कल्याण आश्रम सह भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम […]

जयनगर. मकर संक्रांति के मौके पर भाजपा व झाविमो की ओर से बरकट्ठा में अलग-अलग जगहों पर दही-चूड़ा सह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झाविमो विधायक प्रो जानकी यादव ने बरकट्ठा स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया, तो पूर्व भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने दिव्य कल्याण आश्रम सह भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में दोनों दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दही, चूड़ा व तिलकुट का आनंद उठाया. बुधवार की सुबह फोर लेन चौक से झावियुमो नेता दामोदर यादव, पंसस अर्जुन चौधरी व युवा मोरचा प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में प्रखंड झाविमो अध्यक्ष भैरव प्रसाद, जिला सचिव रमेश प्रसाद, खूबलाल यादव, शिव कुमार यादव, कौलेश्वर सिंह, अरुण कुमार यादव, सुनील यादव, अजय यादव, जयचंद, दास, युगेश्वर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बरकट्ठा रवाना हुए. इधर मंडल भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी, महामंत्री सुधीर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश यादव, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार, जय प्रकाश राम, पोखराज राणा, बुलाकी यादव, विजय यादव, चंदन किशोर पांडेय, सुखदेव यादव,ललित शर्मा, यमुना यादव, नरेश राम जागेश्वर आदि बरकट्ठा के लिए रवाना हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >