फोटो – 13 कोडपी 10बच्चों को टॉफी देते सीओ बालेश्वर राम जयनगर. राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न विद्यालयों को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. शिक्षा विभाग द्वारा इस दिशा में पहल शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आंबेडकर नगर तेतरियाडीह का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि इस विद्यालय को गोद लेने की जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गयी है. इन्हीं कारणों से वे देखने आये हैं कि इस विद्यालय में क्या कमी है. उन कमियों को दूर किया जायेगा तथा विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों को विद्यालय तक लाया जायेगा. इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच टॉफी, पेंसिल, पेन आदि का वितरण किया. इस मौके पर विद्यालय के सचिव विजय कुमार दास, तेतरियाडीह विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुंशी राम, शिक्षिका महेश्वरी कुमारी, अध्यक्ष तुलसी दास आदि मौजूद थे.
सीओ ने उप्रवि आंबेडकर नगर तेतरियाडीह को गोद लिया
फोटो – 13 कोडपी 10बच्चों को टॉफी देते सीओ बालेश्वर राम जयनगर. राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न विद्यालयों को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. शिक्षा विभाग द्वारा इस दिशा में पहल शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आंबेडकर […]
