कोडरमा बाजार. कोडरमा, मरकच्चो, सतगावां, चंदवारा, डोमचांच व जयनगर प्रखंड मुख्यालयों में एक-एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मनरेगा के तहत बनेगा. इसको लेकर कवायद शुरू हो गयी है. सोमवार को डीडीसी अभय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में इससे संबंधित बैठक हुई. अंचलाधिकारियों से 6 से 7 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया. मरकच्चो प्रखंड में दो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जायेगा. अन्य प्रखंडों में एक कॉम्प्लेक्स बनेगा. मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह और प्रखंड मुख्यालय में इसका निर्माण कराया जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि चोपनाडीह पंचायत का चयन आदर्श सांसद ग्राम योजना के तहत किया गया है. इसको ध्यान में रखते हुए उक्त स्थल पर भी एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा. मौके पर सीओ अतुल कुमार, संदीप कुमार मधेसिया के अलावा सभी अंचल के सीओ, बीडीओ मौजूद थे.
प्रखंडों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
कोडरमा बाजार. कोडरमा, मरकच्चो, सतगावां, चंदवारा, डोमचांच व जयनगर प्रखंड मुख्यालयों में एक-एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मनरेगा के तहत बनेगा. इसको लेकर कवायद शुरू हो गयी है. सोमवार को डीडीसी अभय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में इससे संबंधित बैठक हुई. अंचलाधिकारियों से 6 से 7 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया. मरकच्चो प्रखंड में दो […]
