गरीबों की मदद से मिलती है शांति : रेखा देवी

12कोडपी17नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जिप सदस्य रेखा देवी व अन्य.जयनगर. ग्राम तिलोकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जिप सदस्य रेखा देवी की ओर से ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा व मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिप सदस्य रेखा देवी ने कहा कि गरीबों की मदद करने से शांति मिलती है. शिविर में […]

12कोडपी17नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जिप सदस्य रेखा देवी व अन्य.जयनगर. ग्राम तिलोकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जिप सदस्य रेखा देवी की ओर से ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा व मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिप सदस्य रेखा देवी ने कहा कि गरीबों की मदद करने से शांति मिलती है. शिविर में लोक नायक जयप्रकाश नेत्र चिकित्सालय बेहरा आश्रम चौपारण के डॉक्टर मिंटू कुमार, रीता देवी व बबीता देवी ने दो दर्जन ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की. मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि अरुण कुमार राणा, मंडल भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी, मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर उर्फ लालू यादव, रामनाथ यादव,जनार्दन पांडेय, वीरेंद्र यादव, सहादत हुसैन, उमेश यादव, अशोक यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >