राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा

कोडरमा. व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में दस जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में लोक अदालत की सफलता […]

कोडरमा. व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में दस जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ पारा लीगल वालंटियर, अधिवक्ताओं के अलावा लोक अदालत में आने वाले मामलों से संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रधान जज फैमिली कोर्ट सीमा सिन्हा, सीजेएम रामजीत यादव, एसीजेएम सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव आनंद, एसडीजेएम आलोक कुमार, जेएम कुसुम कुमारी, दिव्या मिश्रा, अरविंद कुमार के अलावा अन्य न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >