कोडरमा. जिला ऑटो रिक्शा परिवहन संघ ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को एक ज्ञापन देकर पूर्णिमा टॉकिज के सामने टेंपो स्टैंड को स्थानांतरित करने को लेकर ज्ञापन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि नगर पर्षद द्वारा जारी निर्देश के आलोक में एक जनवरी से अशोका होटल से आगे वंदना होटल तक अस्थायी रूप से टेंपो लगाने का निर्देश दिया गया है. जबकि वार्ड नंबर 13 स्थित टेंपो स्टैंड अभी भी अर्द्धनिर्मित है. संघ ने मांग की है कि टेंपो स्टैंड का उचित स्थल पर स्थानांतरण किया जाये, अन्यथा सभी टेंपो चालक नगर पर्षद कार्यालय के अंदर टेंपो का ठहराव करेंगे. ज्ञापन में नवीन कुमार, गोविंद साव, नीरज कुमार, कैलाश प्रसाद, अमरनाथ, वजीर पासवान, बालेश्वर राम, अर्जुन कुमार, पवन कुमार, राजेंद्र यादव, राजे साव, विपिन सिंह, विकास कुमार, मुरारी लाल सहित दर्जनों टेंपो चालकों व मालिकों के हस्ताक्षर हैं.
टेंपो स्टैंड को स्थानांतरित करने की मांग
कोडरमा. जिला ऑटो रिक्शा परिवहन संघ ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को एक ज्ञापन देकर पूर्णिमा टॉकिज के सामने टेंपो स्टैंड को स्थानांतरित करने को लेकर ज्ञापन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि नगर पर्षद द्वारा जारी निर्देश के आलोक में एक जनवरी से अशोका होटल से आगे वंदना होटल तक अस्थायी रूप […]
