मरकच्चो (कोडरमा)एक गिरफ्तार, दो फरारतीन युवकों ने अगवा कियाकरमा जंगल में रात भर रखाप्रतिनिधि, मरकच्चो (कोडरमा)नवलशाही स्थित बच्छेडीह पंचायत में आठवीं की छात्रा से गैंग रेप का मामला सामने आया है. तीन आरोपियों ने लड़की को अगवा कर करमा जंगल में घटना को अंजाम दिया. रविवार को इस संबंध में नाबालिग छात्रा के बयान पर नवलशाही थाने में मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के कुछ ही देर बाद अवर निरीक्षक दीपक कुमार व कपिलमुनी राम ने छापामारी कर आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है. अन्य दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर किया जायेगा. होश आने पर घर लौटी दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता ने कहा है कि दो जनवरी की शाम लगभग 4.30 बजे वह शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान मो शमीम (पिता सलीम मियां) अपने दो साथियों के साथ आया और पकड़ लिया. उसका मुंह दबा कर करमा जंगल की ओर ले गये. उसके भाई व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगे. जंगल में आरोपियों ने उसके साथ रात भर बारी- बारी से दुष्कर्म किया. जब वह बेहोश हो गयी, तो तीनों उसे जंगल में छोड़ कर फरार हो गये. शनिवार सुबह होश आने पर वह अपने घर किसी तरह पहुंची.
आठवीं की छात्रा से गैंग रेप
मरकच्चो (कोडरमा)एक गिरफ्तार, दो फरारतीन युवकों ने अगवा कियाकरमा जंगल में रात भर रखाप्रतिनिधि, मरकच्चो (कोडरमा)नवलशाही स्थित बच्छेडीह पंचायत में आठवीं की छात्रा से गैंग रेप का मामला सामने आया है. तीन आरोपियों ने लड़की को अगवा कर करमा जंगल में घटना को अंजाम दिया. रविवार को इस संबंध में नाबालिग छात्रा के बयान पर […]
