सड़क हादसे में महिला की मौत, नौ घायल

फोटो – 3 कोडपी 19चंदवारा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपोजिले में फिर हुई तीन अलग-अलग घटना कोडरमा बाजार. रांची-पटना रोड स्थित चाराडीह के पास शुक्रवार की रात एक ट्रक (जेएच12सी-8296) ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में चाराडीह निवासी सुनैना देवी पति भुनेश्वर चौधरी की मौत हो गयी. वहीं तीन […]

फोटो – 3 कोडपी 19चंदवारा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपोजिले में फिर हुई तीन अलग-अलग घटना कोडरमा बाजार. रांची-पटना रोड स्थित चाराडीह के पास शुक्रवार की रात एक ट्रक (जेएच12सी-8296) ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में चाराडीह निवासी सुनैना देवी पति भुनेश्वर चौधरी की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग घायल हो गये. घायलों में महेंद्र चौधरी, लीलावती कुमारी व रोहित शामिल हैं. सभी लोग रोड पर जा रहे थे. इलाज के दौरान सुनैना देवी की मौत हो गयी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. इस संबंध में कोडरमा थाना में गुलशन चौधरी (पिता काली चौधरी, निवासी पुतो) के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. कोडरमा घाटी में ट्रक ने कार को लिया चपेट मेंइधर, कोडरमा घाटी स्थित लटवेहिया के पास शनिवार को एक ट्रक ने स्विफ्ट कार (बीआर06वाई-4045) को चपेट में ले लिया. हादसे में कार सवार मुजफ्फरपुर निवासी संतोष झा पिता राजू झा, मुकेश कुमार पिता अनुज लाल व राकेश कुमार पिता शिव सागर प्रसाद सिंह घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि कोलकाता से कार में सवार होकर चार लोग अपने घर मुजफ्फरपुर जा रहे थे. चंदवारा में भी हादसा, तीन घायलचंदवारा. रांची पटना रोड के चंदवारा स्थित मिटको के पास शनिवार दोपहर करीब दौ बजे एक वाहन ने टेंपो जेएच10एस0383 को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में टेंपो सवार रामधनी यादव निवासी हरली, सुमन कुमारी व सुमन सरगम घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >