चंदवारा. भाजपा प्रखंड कार्यालय में शनिवार को पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अज्जू सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधानसभा चुनाव में बरही विधानसभा से पार्टी की हार की समीक्षा की गयी. साथ ही साथ चुनाव में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी विरोधी कार्य करने को लेकर इन्हें निष्कासित करने के लिए जिलाध्यक्ष को सूचित करने का निर्णय हुआ.
पार्टी कार्यकर्ता सुरेंद्र सोनी, आनंद वर्णवाल, संतोष मोदी, भोला साव, डॉ सुभाष वर्णवाल, गंगाधर पांडेय, महेंद्र यादव पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगा.
बैठक में आगामी पांच जनवरी को झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर विजय जुलूस निकालने तथा 11 जनवरी को उरवां स्थित झील रेस्टोरेंट में वनभोज का आयोजन करने का निर्णय हुआ. बैठक में राजकुमार यादव, द्वारिका राणा, मुन्ना दुबे, जागेश्वर यादव, विनोद यादव, मोती दास, महेंद्र पंडित, लालदेव साव, शीतल यादव, सुरेंद्र वर्णवाल, मुमताज अंसारी आदि मौजूद थे.
