जन सहयोग से करेंगे क्षेत्र का विकास : प्रो जानकी

3कोडपी13संबोधित करते विधायक प्रो. जानकी यादव.3कोडपी14उपस्थित ग्रामीण. बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया जयनगर. प्रखंड के परसाबाद, घरौंजा, घुरमुंडा, कटिया व मुसवा में शनिवार को बरकट्ठा के विधायक प्रो जानकी यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया. कटिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रो यादव ने कहा कि जन सहयोग […]

3कोडपी13संबोधित करते विधायक प्रो. जानकी यादव.3कोडपी14उपस्थित ग्रामीण. बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया जयनगर. प्रखंड के परसाबाद, घरौंजा, घुरमुंडा, कटिया व मुसवा में शनिवार को बरकट्ठा के विधायक प्रो जानकी यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया. कटिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रो यादव ने कहा कि जन सहयोग से वे इस क्षेत्र का विकास करेंगे. आज सिर्फ मिलने और आभार जताने आये हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि कहां क्या समस्या है. 27 वर्षों के संघर्ष के दौरान वे इस क्षेत्र की हर समस्या से अवगत हैं. एक-एक कर उन समस्याओं का समाधान किया जायेगा. इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बिजली समस्या से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि 10 जनवरी के बाद इस समस्या के समाधान को लेकर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी. सभा को महेंद्र दास, महावीर यादव ने भी संबोधित किया. मौके पर शिशुपाल सिंह, रामनारायण यादव, अशोक यादव, महबूब खान, मुस्तिकम खान, जगदीश भुइयां, जगदीश पंडित, एहसान खान, संतोष कसेरा, समीम खान, बाबी खान, हुसैनी खान, सहदेव भदानी, महेंद्र राय, विवेकानंद गुप्ता, सुरेंद्र यादव, पप्पू हलवाई आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >