चंदवारा/कोडरमा बाजार : जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी. चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुंडी के पास बने रेलवे के ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने कार को चपेट में ले लिया. इससे कार में सवार इंजीनियर सुकृति सिंह उर्फ अंशु ( झुमरीतिलैया) और शिक्षक राजेंद्र सिंह उर्फ राजू की मौत हो गयी.
कार में सवार शेखर सुमन सिन्हा को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर किया गया है. घटना गुरुवार रात 11.30 बजे की है. एक अन्य घटना कोडरमा घाटी स्थित नवा माइल के पास घटी. एक वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक को चपेट में ले लिया. हादसे में मो सफदर अंसारी की मौत हो गयी.
