गरीबों के बीच बांटे कंबल

डोमचांच. झारखंड में भाजपा की सरकार बनने व कोडरमा से डॉ नीरा यादव की जीत पर भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा ने समारोह आयोजित कर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केसरी देवी ने की. श्री वर्मा ने कहा कि झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है. इस सरकार के […]

डोमचांच. झारखंड में भाजपा की सरकार बनने व कोडरमा से डॉ नीरा यादव की जीत पर भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा ने समारोह आयोजित कर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केसरी देवी ने की. श्री वर्मा ने कहा कि झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है. इस सरकार के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जायेगा. इस मौके पर व्यवसायी उमेश वर्मा, महेश वर्मा, मनोज कुमार, साजन कुमार, संतोष विश्वकर्मा, द्वारिका नाथ, प्रकाश गोस्वामी, यशोदा देवी, कमला देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >