केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली

फोटो – 1 कोडपी 4मरकच्चो में निरीक्षण करते उपायुक्त के रवि कुमारडीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया औचक निरीक्षण मरकच्चो. उपायुक्त के रवि कुमार ने 31 दिसंबर की रात लगभग 9.30 बजे प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल की उपस्थिति पंजी, प्रसव गृह, जेनरेटर रूम आदि का निरीक्षण किया और […]

फोटो – 1 कोडपी 4मरकच्चो में निरीक्षण करते उपायुक्त के रवि कुमारडीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया औचक निरीक्षण मरकच्चो. उपायुक्त के रवि कुमार ने 31 दिसंबर की रात लगभग 9.30 बजे प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल की उपस्थिति पंजी, प्रसव गृह, जेनरेटर रूम आदि का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली. इस दौरान आस पास के ग्रामीणों ने उनसे कई शिकायत की. इस पर उन्होंने जांच की बात कही. सूत्रों की मानें तो उपायुक्त के आगमन की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को पहले ही लग गयी थी. इसको देखते हुए आनन-फानन में व्यवस्था को दुरुस्त किया गया. निरीक्षण के क्रम में गौतम कुमार सिन्हा, जितेंद्र राणा, अस्पताल प्रबंधक के श्याम बिहारी सिंह, रीता शर्मा, विभा सिन्हा आदि मौजूद थे. अनुपस्थित मिले चिकित्सकजयनगर. उपायुक्त के रवि कुमार ने मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के पूर्व संध्या सात बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर पहुंचे. यहां निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि रात्रि ड्यूटी में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं है. वहां उपस्थित एएनएम से चिकित्सकों के रोस्टर की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ड्यूटी से गायब रहनेवाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >