विद्यालय से कागजात की चोरी

फोटो – 31 कोडपी 5इसी कमरे में हुई चोरीमरकच्चो. सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रावास से कागजात की चोरी हो गयी. कमरे का ताला तोड़ कर कागजात की चोरी की गयी. प्राचार्य धर्मचंद मंडल ने मरकच्चो थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में उन्होंने कहा है कि 30 दिसंबर को वे अपने […]

फोटो – 31 कोडपी 5इसी कमरे में हुई चोरीमरकच्चो. सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रावास से कागजात की चोरी हो गयी. कमरे का ताला तोड़ कर कागजात की चोरी की गयी. प्राचार्य धर्मचंद मंडल ने मरकच्चो थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में उन्होंने कहा है कि 30 दिसंबर को वे अपने आदेशपाल अशोक कुमार व युवराज साव के साथ विद्यालय के कार्यों का निष्पादन के लिए विद्यालय पहुंचे, तो पाया कि छात्रावास के कमरा नंबर तीन का ताला टूटा हुआ है और जरूरी कागजात गायब है. उन्होंने यह भी कहा है कि छात्रावास के कमरा नंबर 2 में विद्यालय के लिपिक व गांव का एक लड़का स्थायी रूप से रहता था वह भी मौजूद नहीं दिखा. थाना प्रभारी किशुन दास ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >