भाजपा नेता को पितृ शोक

कोडरमा बाजार. भाजपा नेता व गिरिडीह रोड निवासी वीरेंद्र सिंह के पिता (85 वर्ष) राम प्रकाश सिंह की मौत बीते मंगलवार शाम को हो गयी. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. बुधवार को स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. राम प्रकाश सिंह के निधन पर भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव, जिलाध्यक्ष […]

कोडरमा बाजार. भाजपा नेता व गिरिडीह रोड निवासी वीरेंद्र सिंह के पिता (85 वर्ष) राम प्रकाश सिंह की मौत बीते मंगलवार शाम को हो गयी. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. बुधवार को स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. राम प्रकाश सिंह के निधन पर भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव, जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, राजद नेता राजकुमार यादव, कांग्रेस नेता रामलखन सिंह, वार्ड पर्षद रूप नारायण पांडेय के अलावा नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अमित सहाना, नीलू कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया. वे अपने पीछे दो पुत्र वीरेंद्र सिंह व अशोक सिंह समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >