राशि का समायोजन दो जनवरी तक करें : डीएसइ

कोडरमा बाजार. डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी बीआरसी, सीआरसी, बीइइओ व बीपीएम को एक पत्र जारी कर राशि का समायोजन दो जनवरी तक करने का निर्देश दिया है. डीएसइ द्वारा जारी निर्देश में उपरोक्त पदाधिकारियों को कहा गया है कि सर्व शिक्षा अभियान से मिली राशि का समायोजन कर उपयोगिता प्रमाण पत्र दो जनवरी […]

कोडरमा बाजार. डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी बीआरसी, सीआरसी, बीइइओ व बीपीएम को एक पत्र जारी कर राशि का समायोजन दो जनवरी तक करने का निर्देश दिया है. डीएसइ द्वारा जारी निर्देश में उपरोक्त पदाधिकारियों को कहा गया है कि सर्व शिक्षा अभियान से मिली राशि का समायोजन कर उपयोगिता प्रमाण पत्र दो जनवरी तक समर्पित करें. डीएसइ ने कहा है कि स्कूलों को दी गयी अनुदान राशि व भवन निर्माण की राशि के खर्च से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें. डीएसइ ने यह भी कहा है कि जिन स्कूलों में अब तक भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, वैसे विद्यालय ब्याज सहित कुल राशि कार्यालय को समर्पित करें. इस संबंध में डीएसइ ने बताया कि निर्धारित अवधि के अंदर राशि समायोजित नहीं करने तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं सौंपने के कारण केंद्र सरकार द्वारा राशि नहीं दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >