गांवों में शिक्षा का अलख जगाने का लिया संकल्प

30कोडपी6बैठक में शिक्षाविद डा. बीएनपी वर्णवाल व अन्य.झुमरीतिलैया. विश्रामबाग रोड कृष्णा मुहल्ला स्थित शिक्षाविद डॉ बीएनपी वर्णवाल के आवास पर जयनगर प्रखंड के निजी विद्यालयों के निदेशकों व प्राचार्यों की बैठक डॉ वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई. संचालन हिरामण मिस्त्री ने किया. बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षाविदों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का […]

30कोडपी6बैठक में शिक्षाविद डा. बीएनपी वर्णवाल व अन्य.झुमरीतिलैया. विश्रामबाग रोड कृष्णा मुहल्ला स्थित शिक्षाविद डॉ बीएनपी वर्णवाल के आवास पर जयनगर प्रखंड के निजी विद्यालयों के निदेशकों व प्राचार्यों की बैठक डॉ वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई. संचालन हिरामण मिस्त्री ने किया. बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षाविदों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाना उनका पहला उद्देश्य है. इस दिशा में सभी लोग मिल-जुल कर प्रयास करेंगे, ताकि घर-घर में शिक्षा का अलख जग सके. मौके पर बासुदेव यादव, कन्हाय चंद्र यादव, रामकिशुन यादव, नीलकंठ वर्णवाल, योगियाटिल्ला के मुखिया श्याम सुंदर यादव, रंजीत सिंह, ब्रह्मदेव यादव, अर्जुन चौधरी, जागेश्वर यादव, विजय यादव, सुखदेव पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >