पाक कला का कोर्स शुरू करने का निर्णय

झुमरीतिलैया. रोटरी सहेली केंद्र की बैठक रोटरी सभागार में हुई. इसमें जनवरी माह में परीक्षा आयोजित करने, पाक कला का कोर्स शुरू करने तथा केंद्र के माध्यम से लागत मूल्य पर वस्त्र निर्माण पर सहमति बनी. प्रत्येक विद्यालय विद्यालयों में जाकर रोटरी सहेली केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए एक समिति का […]

झुमरीतिलैया. रोटरी सहेली केंद्र की बैठक रोटरी सभागार में हुई. इसमें जनवरी माह में परीक्षा आयोजित करने, पाक कला का कोर्स शुरू करने तथा केंद्र के माध्यम से लागत मूल्य पर वस्त्र निर्माण पर सहमति बनी. प्रत्येक विद्यालय विद्यालयों में जाकर रोटरी सहेली केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए एक समिति का गठन किया गया. इसकी जिम्मेवारी रो राम रत्न महर्षि, रो जय कुमार गंगवाल, रो महेश दारूका, रो रागनी बड़गवे, ज्योति झा व विनोद रजक को दी गयी व सिलाई समिति की जिम्मेवारी रो सुरेश जैन, रो कुमार पुजारा, रो विनोद रजक, रो राम रत्न महर्षि को दी गयी. सभा में रो राजेंद्र मोदी, रो राजेंद्र मोदी, रो महेश दारूका आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >