बेपटरी हुआ मालगाड़ी का इंजन

कोडरमा से पहले रुकी रहीं कई ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी झुमरीतिलैया : धनबाद-गया रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर अप लाइन में एक मालगाड़ी ट्रेन का इंजन रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे पटरी से उतर गयी. हालांकि इस घटना से जानमाल की क्षति नहीं हुई, मगर बड़ा हादसा टल गया. लेकिन अप लाइन में […]

कोडरमा से पहले रुकी रहीं कई ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी
झुमरीतिलैया : धनबाद-गया रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर अप लाइन में एक मालगाड़ी ट्रेन का इंजन रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे पटरी से उतर गयी. हालांकि इस घटना से जानमाल की क्षति नहीं हुई, मगर बड़ा हादसा टल गया. लेकिन अप लाइन में चल रहे ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर में एक मालगाड़ी ट्रेन दक्षिण पूर्व जोन से दानापुर के लिए जा रही थी. इस दौरान कोडरमा रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन पार करने के क्रम में उसका इंजन बेपटरी हो गया. इससे स्टेशन के पूर्व दिशा में अवस्थित रेलवे फाटक सहित अप लाइन पूरी तरह बाधित हो गया. अप लाइन पर आने वाली ट्रेनें अजमेर- सियालदाह लाराबाद में, हावड़ा-जोधपुर सरमाटांड़ में आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर घंटों परसाबाद स्टेशन पर खड़ी रही. वहीं रेल कर्मियों ने बताया कि इस अप लाइन पर रेलवे का काम चल रहा था. ऐसे में बिना ब्लॉक लिए मालगाड़ी के आने से यह हादसा हुआ है.
संबंधित विभाग के पीडब्ल्यूआइ व आइडब्ल्यू पर इस घटना ने सवालिया निशान खड़ा किया है. वहीं यातायात निरीक्षक अरविंद सुमन ने इस संबंध में बताया कि घटना की पूरी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकता है. इधर, उक्त मालगाड़ी के चालक एचएच अंसारी व उपचालक शशि शेखर कुमार, गार्ड विनोद कुमार ने बताया कि वे इस घटना से हतप्रभ हैं. घटना की सूचना मिलने पर गुमो जंक्शन के इलेक्ट्रीशियन पदाधिकारी सह इंस्पेक्टर लोको पायलट जी सिंह, सीडब्ल्यूआइ वीसी मुखर्जी दुर्घटना राहत ट्रेन लेकर उक्त स्थल पर पहुंचे. इसके बाद करीब डेढ़ बजे बोगी को दुर्घटनाग्रस्त इंजन से हटा कर दूसरे इंजन से जोड़ कर परिचालन का सुचारु कराया गया. मौके पर गझंडी के लाइन इंस्पेक्टर आरके तिवारी समेत कई रेल कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >