खलिहान में लगी आग, 20 क्विंटल धान खाक

जयनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सतडीहा नौकाडीह टोला निवासी विजय यादव (पिता अर्जुन गोप) व छोटू यादव (पिता स्व टिको यादव) के खलिहान में आग लग गयी. अगलगी में खलिहान में रखे लगभग 20 क्विंटल धान और भारी मात्रा में रखे पुआल जल कर राख हो गये. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू […]

जयनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सतडीहा नौकाडीह टोला निवासी विजय यादव (पिता अर्जुन गोप) व छोटू यादव (पिता स्व टिको यादव) के खलिहान में आग लग गयी.

अगलगी में खलिहान में रखे लगभग 20 क्विंटल धान और भारी मात्रा में रखे पुआल जल कर राख हो गये. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. भुक्तभोगी ने कुछ असामाजिक तत्वों पर खलिहान में आग लगाने का आरोप लगाया. इस संबंध में जयनगर थाना में आवेदन भी दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >