8कोडपी1पुरस्कार ग्रहण करते सैनिक स्कूल के शिक्षक व कैडेट.कलात्मकता में सैनिक स्कूल के कैडेटों ने छोड़ी छाप प्रतिनिधि, कोडरमा ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम में आयोजित सहोदया कॉम्प्लेक्स अंतर स्कूल नाटक प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल के कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दे पर जीवंत प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. कैडेटों ने प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. पर्यावरण के तीन संदर्भों को रखते हुए कैडेटों ने आज से लगभग 45 वर्ष पूर्व धरती का स्वरूप कितना हरा-भरा था. पर्यावरण संतुलन से जन जीवन को सुकून की जिंदगी मिलती थी. आज हमने उसे विकृत करके इस मुकाम पर ला खड़ा किया है कि उत्तराखंड व कश्मीर जैसी त्रासदी हो रही है. वहीं इस दिशा में पौधारोपण के महत्व के बारे में भी बताया. इस बात का संकेत देकर किसान के रूप में दिनकर व अमन, बरगद के रूप में आदित्य, पेड़ के रूप में साकिब व विकास, छोटे बच्चों के रूप में सत्य राज, रोशन, पृथ्वी के रूप में प्रदीप, सागर, सचिन के अलावा अमन, कुणाल, शुभम ने अपनी भूमिका निभायी. कैडेटों के इस प्रदर्शन पर प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट ने कहा कि इनसे ऐसे ही आकांक्षा थी. स्कूल के कैडेट हमारे लिए गर्व का काम करते हैं. कैडेटों को प्रभारी शिक्षक रूमी बक्शी व डॉ एन पांडेय को रजिस्ट्रार ले कर्नल एके रजक, प्रधानाध्यापक स्क्वाड्रन लीडर समीम अख्तर, सीनियर मास्टर कविता प्रकाश आदि ने भी बधाई दी.
कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण पर जीवंत प्रस्तुति दी
8कोडपी1पुरस्कार ग्रहण करते सैनिक स्कूल के शिक्षक व कैडेट.कलात्मकता में सैनिक स्कूल के कैडेटों ने छोड़ी छाप प्रतिनिधि, कोडरमा ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम में आयोजित सहोदया कॉम्प्लेक्स अंतर स्कूल नाटक प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल के कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दे पर जीवंत प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. कैडेटों ने प्रस्तुति देकर लोगों […]
