गरीबों का दर्द गरीब ही समझेगा : महादेव

जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाकपा प्रत्याशी महादेव राम ने प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने क्षेत्र में लाल परचम लहराने के लिए भाकपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों का दर्द गरीब ही समझ सकता है. मैं एक गरीब व किसान […]

जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाकपा प्रत्याशी महादेव राम ने प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने क्षेत्र में लाल परचम लहराने के लिए भाकपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों का दर्द गरीब ही समझ सकता है. मैं एक गरीब व किसान परिवार का बेटा हूं. जनता एक बार मुझे मौका दे. उनके दुख-दर्द को दूर किया जायेगा. अभियान में नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव, पुरुषोत्तम यादव, सोनिया देवी, अंचल मंत्री समीम खान, प्रकाश रजक, चंद्रदेव सिंह, काली सिंह, रामेश्वर चौधरी, गांगो नायक, बसमतिया देवी, चमेली देवी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >