झुमरीतिलैया. सपा प्रत्याशी गोपाल यादव के पक्ष में मंगलवार को झंडा चौक पर नुक्कड़ सभा की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष राणा ने की व संचालन अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष मो मुबारक ने की. सभा को उत्तर प्रदेश के विधायक संग्राम सिंह, प्रदेश प्रभारी काशीनाथ सिंह, विधायक अनूप वर्मा, खेल मंत्री उत्तर प्रदेश रामवृक्ष यादव, हाजी अवैस, प्रदेश सचिव सुरेंद्र राजवंशी व पार्टी प्रत्याशी गोपाल यादव ने संबोधित किया.
वक्ताओं ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को जीत मिली, तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर राज्य का विकास होगा. गोपाल यादव ने कहा कि कोडरमा में एक ही परिवार का शासन रहा है. बावजूद इसके विकास नहीं हुआ. मौके पर गोपी यादव, राजकुमार वर्णवाल, मो रसीद, अशोक स्वर्णकार, विकास, नकुल सिंह, रामवृक्ष यादव, नासीर, बबुल अंसारी, सुरेश साव आदि थे.
