जदयू करेगा बरकट्ठा का विकास : बटेश्वर

2कोडपी6जनसंपर्क के दौरान गंठबंधन प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता.जयनगर. कांग्रेस, राजद, जदयू गंठबंधन के प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने मंगलवार को हिरोडीह, कटहाडीह, खेसकरी, जयनगर आदि ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि जदयू ही बरकट्ठा का विकास करेगा. जनता एक मौका दे. वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बरही, बरकट्ठा […]

2कोडपी6जनसंपर्क के दौरान गंठबंधन प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता.जयनगर. कांग्रेस, राजद, जदयू गंठबंधन के प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने मंगलवार को हिरोडीह, कटहाडीह, खेसकरी, जयनगर आदि ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि जदयू ही बरकट्ठा का विकास करेगा. जनता एक मौका दे. वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बरही, बरकट्ठा व कोडरमा में महागंठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी. वहीं प्रखंड राजद अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि सभी घटक दल पूरी ईमानदारी से श्री मेहता को जिताने में लगे हैं. अभियान में लाल मोहन मेहता, कृष्णा सिंह, भीम यादव, गौतम सिंह, मिसवाउद्दीन, फहीम खान, अनिल यादव, केदार यादव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >