जदयू प्रत्याशी बटेश्वर प्र. मेहता व अन्य. जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में राजद, जदयू व कांग्रेस महा गंठबंधन के जदयू प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता की जीत को लेकर गंठबंधन के घटक दलों ने सभा की. अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने की व संचालन राजद नेता भीम कुमार यादव ने किया. इस मौके पर कोडरमा की राजद प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह गंठबंधन कोडरमा, बरही व बरकट्ठा के अलावा अन्य सीटों से चुनाव जीतेगी.
महागंठबंधन के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बना कर प्रदेश के विकास को नयी दिशा दी जायेगी. वहीं प्रत्याशी बटेश्वर मेहता ने कहा कि सुशासन के साथ इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा ने इस क्षेत्र की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. उसे संवारने के लिए मतदाता उनके पक्ष में मतदान करें. सभा को जदयू जिला अध्यक्ष दीपक यादव, कृष्णा सिंह, बालेश्वर साव, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, कांग्रेस नेता सह मुखिया रविशंकर यादव, सेराज खान आदि ने संबोधित किया. मौके पर मुखिया सत्तार अंसारी, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार साव, राजद के डॉ बंशीधर, इंद्रदेव यादव, इचाक के जिप सदस्य उमेश प्र. मेहता, अयोध्या मेहता आदि थे.
