अमित यादव ने जनसंपर्क किया

25कोडपी11चरकी पहरी में जन संपर्क करते भाजपा विधायक अमित कुमार यादव.चंदवारा. बरकट्ठा से भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार यादव ने मंगलवार को चंदवारा की पांच पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि जाने अनजाने में उनसे कोई भूल हुई है, तो वे […]

25कोडपी11चरकी पहरी में जन संपर्क करते भाजपा विधायक अमित कुमार यादव.चंदवारा. बरकट्ठा से भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार यादव ने मंगलवार को चंदवारा की पांच पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि जाने अनजाने में उनसे कोई भूल हुई है, तो वे इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल निर्देशन में झारखंड सरकार का संचालन होगा. इस दौरान श्री यादव ने चरकी पहरी, चमगुदो खुर्द, फोरलेन, हरली, बिरसोडीह सहित कई गांवों का दौरा किया. दौरे में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश यादव, रामचंद्र शर्मा, सुखदेव यादव, मनोज साव, बुलाकी यादव, ललित शर्मा, बाबूलाल यादव, सरयू वर्मा, घनश्याम शर्मा, केबी यादव, धानेश्वर ठाकुर, रामदेव विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, संतोष यादव, भोला यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >