क्विज में जेजे कॉलेज को तीसरा स्थान

कोडरमा. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के 20वें अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव झूमर का आयोजन आरके महिला महाविद्यालय गिरिडीह में हुआ. इसमें जेजे कॉलेज के प्रतिभागियों ने ग्रुप सांग, स्कीट, रंगोली, लोक नृत्य, पेंटिंग, क्विज आदि प्रतियोगिता में भाग लिया. क्विज में जेजे कॉलेज के प्रतिभागी रघु राम, अनुज कुमार व विक्रम कुमार रजक ने सामूहिक रूप […]

कोडरमा. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के 20वें अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव झूमर का आयोजन आरके महिला महाविद्यालय गिरिडीह में हुआ. इसमें जेजे कॉलेज के प्रतिभागियों ने ग्रुप सांग, स्कीट, रंगोली, लोक नृत्य, पेंटिंग, क्विज आदि प्रतियोगिता में भाग लिया. क्विज में जेजे कॉलेज के प्रतिभागी रघु राम, अनुज कुमार व विक्रम कुमार रजक ने सामूहिक रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. टीम डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, प्रो रश्मि कुमार व प्रो संगीता बारला के नेतृत्व में गयी थी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ केके सिंह, डॉ जेपी सिंह, डॉ सुनील कुमार, प्रो अशोक अभिषेक, डॉ शमसाद आलम, डॉ वीणा ने विजयी टीम को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >