योग्य प्रत्याशी को वोट देने का निर्णय

कोडरमा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज (कोडरमा जिला इकाई) की बैठक जिलाध्यक्ष नारायण मोदी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव में सभी पेंशनर सोच समझ कर योग्य प्रत्याशी के पक्ष में अपना मत देंगे. बैठक के दौरान मतदान का महत्व बताते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया गया, […]

कोडरमा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज (कोडरमा जिला इकाई) की बैठक जिलाध्यक्ष नारायण मोदी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव में सभी पेंशनर सोच समझ कर योग्य प्रत्याशी के पक्ष में अपना मत देंगे. बैठक के दौरान मतदान का महत्व बताते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया गया, ताकि शत प्रतिशत मतदान हो सके. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा जुलाई 2014 से देय सात प्रतिशत महंगाई भत्ता नियमित कर्मचारियों के बीच भुगतान कर दिया गया, जबकि पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया है. 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस पर वनभोज का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर बलदेव मोदी, नारायण सिंह, कृष्ण कुमार, सहदेव प्रसाद, साधु राम चौधरी, रामेश्वर सिंह, रमजान अली, सावित्री देवी, महावीर साहू, मोती देवी, सहदेव मोदी, भागवत लाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >