आजसू ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया

कोडरमा. आजसू कोडरमा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के पक्ष में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान पसिया, सपही, जानपुर, पारहो, ढुब्बा आदि गांवों का दौरा किया गया. अभियान में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव भी शामिल थी. […]

कोडरमा. आजसू कोडरमा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के पक्ष में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान पसिया, सपही, जानपुर, पारहो, ढुब्बा आदि गांवों का दौरा किया गया. अभियान में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव भी शामिल थी. संजय यादव ने लोगों से परिवर्तन की अपील करते हुए वोट मांगा. उन्होंने इसके लिए डॉ नीरा यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की. जन संपर्क अभियान में विनय सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष श्रीकांत यादव, लाल मणि सिंह, राम बालक सिंह, राजू यादव, साजिद अंसारी, पिंटू यादव, मंटू यादव, अजय शर्मा, रंजीत यादव, सोनी सिंह, चंदन यादव, सुखन यादव, राजू कुमार यादव, मोहन यादव, सरदार जी, विनय कुमार रवानी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >