रामधन व श्यामदेव 18 को नामांकन करेंगे

कोडरमा. कोडरमा विधानसभा से भाकपा माले प्रत्याशी रामधन यादव व बरकट्ठा विधानसभा के प्रत्याशी श्यामदेव यादव 18 नवंबर को नामांकन करेंगे. रामधन यादव का नामांकन कोडरमा में होगा, जबकि श्यामदेव का नामांकन बरही में होगा. यह जानकारी जिला सचिव प्रेम प्रकाश पासवान ने दी है.जयनगर. माले बरकट्ठा विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक ग्राम कोसमाडीह […]

कोडरमा. कोडरमा विधानसभा से भाकपा माले प्रत्याशी रामधन यादव व बरकट्ठा विधानसभा के प्रत्याशी श्यामदेव यादव 18 नवंबर को नामांकन करेंगे. रामधन यादव का नामांकन कोडरमा में होगा, जबकि श्यामदेव का नामांकन बरही में होगा. यह जानकारी जिला सचिव प्रेम प्रकाश पासवान ने दी है.जयनगर. माले बरकट्ठा विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक ग्राम कोसमाडीह में हुई. बैठक में माले प्रत्याशी श्यामदेव यादव को विजयी बनाने पर चर्चा की गई. निर्णय लिया गया कि 18 नवंबर को इनके नामांकन में सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल बाजार के साथ शामिल होंगे. यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन 14 नवंबर को कांको, 16 को पिपचो, 17 को जयनगर, 19 को चलकुशा तथा 20 को इचाक व बरकट्ठा में होगा. मौके पर जिला सचिव प्रेम प्रकाश पासवान, प्रत्याशी श्यामदेव यादव, इब्राहिम अंसारी, राजकुमार पासवान, महावीर शर्मा के अलावा विजय पासवान आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >