झाविमो कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा से झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव के समर्थन में झाविमो कार्यकर्ताओं ने कौलेश्वर सिंह के नेतृत्व में कई गांवों का दौरा किया. कार्यकर्ताओं ने हरली, बिरसोडीह, पोगडंडा, डुमरडीहा, जमकटी, सिंगारडीह आदि गांव का दौरा किया. कार्यकर्ताओं ने कहा : कहो दिल से, बाबूलाल फिर से. कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि 10 […]

जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा से झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव के समर्थन में झाविमो कार्यकर्ताओं ने कौलेश्वर सिंह के नेतृत्व में कई गांवों का दौरा किया. कार्यकर्ताओं ने हरली, बिरसोडीह, पोगडंडा, डुमरडीहा, जमकटी, सिंगारडीह आदि गांव का दौरा किया. कार्यकर्ताओं ने कहा : कहो दिल से, बाबूलाल फिर से. कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि 10 वर्षों से भाजपा इस क्षेत्र को लूट रही है. जनता अब बदलाव के मूड में है और क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल रही है. मौके पर झावियुमो प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, उप मुखिया शिवकुमार यादव, जयचंद दास, खूब लाल यादव, अरुण कुमार यादव, राजकुमार साव, छोटे लाल मंडल, अवधेश मंडल, अरुण राणा, चिंतामणि यादव, महावीर यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >