फोटो – 12 कोडपी 18मंडलकारा से बाहर निकलते विधायक विनोद सिंहफोटो – 12 कोडपी 19पत्रकारों से बात करते विधायक विनोद सिंहप्रतिनिधि. कोडरमा बाजार बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद सिंह को बुधवार को न्यायालय से जमानत मिल गयी. इसके बाद वे मंडल कारा से बाहर निकले. ज्ञात हो कि कोडरमा थाना कांड संख्या 339/10 में जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा 30 अगस्त 2010 को एक मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें 22 लोगों के साथ अन्य लोगों पर समाहरणालय परिसर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई आरोप लगाये गये थे. ज्ञात हो कि 2010 में विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले ने समाहरणालय परिसर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया था. बीते सोमवार को माले विधायक विनोद सिंह के साथ माले नेता लक्ष्मण मंडल, बबन मेहता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्म समर्पण किया था. जिसके बाद उपरोक्त तीनो को मंडलकारा भेज दिया गया था. बुधवार को जमानत मिलने के बाद विधायक श्री सिंह, माले नेता लक्ष्मण मंडल और बबन मेहता जेल से निकले. पत्रकारों से बातचीत में विधायक श्री सिंह ने कहा कि जिस मामले में पुलिस उन्हें आरोपी बनायी थी उस कार्यक्रम में मैं था भी नहीं. उन्होंने कहा कि 30 अगस्त 2010 को पार्टी द्वारा आयोजित उक्त धरना प्रदर्शन जनहित में किया गया था. उन्होंने कहा कि भाकपा माले जनता के सवालों के लिए हमेशा लड़ते आ रही है और जनता की आवाज कोई बन सकता है तो वह भाकपा माले ही है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस किसी को भी किसी भी मामले में फंसा सकती है.
माले विधायक विनोद सिंह को मिली जमानत (फोटो)
फोटो – 12 कोडपी 18मंडलकारा से बाहर निकलते विधायक विनोद सिंहफोटो – 12 कोडपी 19पत्रकारों से बात करते विधायक विनोद सिंहप्रतिनिधि. कोडरमा बाजार बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद सिंह को बुधवार को न्यायालय से जमानत मिल गयी. इसके बाद वे मंडल कारा से बाहर निकले. ज्ञात हो कि कोडरमा थाना कांड संख्या 339/10 में […]
