लायंस क्लब के पूर्व जिलाध्यक्ष लापता, सनहा दर्ज

11 कोडपी 15… गजेंद्र राम (फाइल फोटो)कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद निवासी लायंस क्लब के पूर्व जिलाध्यक्ष सह एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस के बीएफ गजेंद्र राम लापता हैं. इस संबंध में गजेंद्र राम के भाई डालेश्वर राम ने कोडरमा थाना में सनहा दर्ज कराया है. कहा है कि गजेंद्र राम अपनी स्कूटर (जेएच12ए-1939) से […]

11 कोडपी 15… गजेंद्र राम (फाइल फोटो)कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद निवासी लायंस क्लब के पूर्व जिलाध्यक्ष सह एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस के बीएफ गजेंद्र राम लापता हैं. इस संबंध में गजेंद्र राम के भाई डालेश्वर राम ने कोडरमा थाना में सनहा दर्ज कराया है. कहा है कि गजेंद्र राम अपनी स्कूटर (जेएच12ए-1939) से सोमवार शाम तिलैया स्थित मॉर्निंग स्टोर बकाया पैसे देने गये थे. इस दौरान उन्होंने शाम लगभग सवा छह बजे अपनी पत्नी से भी बात की थी. उसके बाद से उनका फोन नॉट रिचेबुल बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गजेंद्र राम की पत्नी सरिता कुमारी ने बताया कि शाम में मोबाइल पर उनसे बात की थी. उन्होंने कुछ और सामान मंगाने की बाबत पूछा था. रात नौ बजे के बाद से ही उनका फोन नहीं लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >