राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का नि:शुल्क निष्पादन : डीके सिंह

कोडरमा बाजार. छह दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत पूरी तरह नि:शुल्क होगा. मामलों का निष्पादन बिना कोई शुल्क के किया जायेगा. उक्त अदालत में उत्पाद , […]

कोडरमा बाजार. छह दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत पूरी तरह नि:शुल्क होगा. मामलों का निष्पादन बिना कोई शुल्क के किया जायेगा. उक्त अदालत में उत्पाद , वन विभाग, विद्युत, एनआइ एक्ट, बैंक, वाहन संबंधी मामलों का निष्पादन किया जायेगा. इसके लिए विभागीय पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक की जा रही है. पारा लीगल वोलेंटियर को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से भी ग्रामीणों को जागरूक कर उक्त अदालत में लाये. ताकि ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादित किये जाये. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान दो हजार मामलों का निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए लगभग सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लिये गये निर्णय के खिलाफ कहीं भी अपील नहीं होती है. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव आनंद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >