वेतन विसंगति को लेकर फैकल्टी ने जताया विरोध

कोडरमा बाजार. रामगोविंद प्रौद्योगिकी संस्थान के कुछ फैकल्टी ने मंगलवार को वेतन देने में विसंगति बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया. फैकल्टी सदस्यों ने पहले कॉलेज में विरोध जताया और फिर उपायुक्त के पास जाकर ज्ञापन सौंपा. उपायुक्त को दिये ज्ञापन में इन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें वेतन सही से नहीं दिया जाता है. […]

कोडरमा बाजार. रामगोविंद प्रौद्योगिकी संस्थान के कुछ फैकल्टी ने मंगलवार को वेतन देने में विसंगति बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया. फैकल्टी सदस्यों ने पहले कॉलेज में विरोध जताया और फिर उपायुक्त के पास जाकर ज्ञापन सौंपा. उपायुक्त को दिये ज्ञापन में इन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें वेतन सही से नहीं दिया जाता है. साथ ही एचआरए व अन्य लाभ भी नहीं दिया जाता. फैकल्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में ड्यूटी देने पर भी विरोध जताया है. विरोध जताने वालों में मो समीम, आशीष कुमार, अजय कुमार, आर आर चौधरी, थानु मनी, विक्रम प्रसाद, मनुवर आलम, रजनी कांत कुमार आदि शामिल हैं. वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि वेतन में विसंगति जैसी कोई बात नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >